Trending

बक्शी का तालाब इंटर कालेज को जिला सीनियर खो-खो चैंपियनशिप में दोहरा खिताब

लखनऊ। बक्शी का तालाब इंटर (बीकेटी कालेज की बालक और बालिका टीमों ने केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय जिला सीनियर खो-खो चैंपियनशिप में अपना वर्चस्व कायम किया।

बीकेटी इंटर कालेज की बालक और बालिका टीम ने लखनऊ जिला खो-खो एसोसिएशन प्रतियोगिता में खिताबी जीत दर्ज की। उत्तर प्रदेश ओलिंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव टीपी हवेलिया ने चैंपियनशिप का समापन किया। पुरुष वर्ग में छह और महिला वर्ग में आठ टीमों ने इसमें भाग लिया।

पुरुष वर्ग के फाइनल में

बीकेटी इंटर कालेज ब्ल्यू ने सेंट्रल पब्लिक स्कूल रेड को एक अंक (11-10) पराजित किया। सेमीफाइनल में सेंट्रल पब्लिक स्कूल ब्लू ने पिंटो मेमोरियल सूर्य अकादमी को और सेंट्रल पब्लिक न्यू बाल भारती पब्लिक स्कूल को हराया हराया।

बालकों में बीकेटी इंटर कालेज के देवराज को श्रेष्ठ रनर, सेंट्रल पब्लिक स्कूल के इरफान को श्रेष्ठ चेजर और बीकेटी इंटर कालेज के Archit को श्रेष्ठ ऑलराउंडर घोषित किया गया।

सीनियर बालिका वर्ग के फाइनल में बीकेटी इंटर कालेज ने सेंट्रल पब्लिक स्कूल को दस अंक से हराया। सेमीफाइनल में बीकेटी इंटर कालेज ब्लू ने रेड को और सेंट्रल पब्लिक स्कूल ने बीएसएनवी इंटर कॉलेज को पराजित किया।

सीनियर बालिका वर्ग में

बीकेटी इंटर कालेज की राखी को श्रेष्ठ रनर, सेंट्रल पब्लिक स्कूल की शहरीन को चेजर और बीकेटी इंटर कालेज की कामिनी को श्रेष्ठ ऑलराउंडर घोषित किया गया ।

Related Articles

Back to top button