एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन

लखनऊ: एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज, लखनऊ में 9 फरवरी 2026 को कॉलेज सभागार में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राकेश प्रताप सिंह, उप निदेशक, समाज कल्याण निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. अमरेंद्र कुमार, एनएसएस समन्वयक, लखनऊ विश्वविद्यालय तथा कॉलेज प्राचार्या प्रो. बीना राय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक एकता पर पारंपरिक नृत्य प्रदर्शन एवं मानसिक स्वास्थ्य पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए, जो छात्रों की सामाजिक जागरूकता को प्रोत्साहित करने वाले थे। मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों को सामुदायिक सेवा के लिए प्रेरित किया, समाज कल्याण विभाग द्वारा सामाजिक उत्थान हेतु चलाईं जा रही विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं,कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी एवं जमीनी स्तर पर जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
प्रो.अमरेंद्र कुमार ने युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका एवं विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण पर बल दिया।
प्राचार्या ने स्वयंसेवकों की समर्पण भावना की सराहना की।शिविर में व्यक्तिगत देखभाल कार्यशाला, स्वरक्षा प्रशिक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता, स्वच्छता अभियान, वित्तीय साक्षरता, योग-ज़ुम्बा, सांस्कृतिक गतिविधियां एवं कैबिनेट गंज गांव में सामुदायिक कार्य शामिल थे।
यह कार्यक्रम प्राचार्या के सफ़ल निर्देशन तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों श्रीमति मीना कुमारी तथा सुश्री कविता यादव के नेतृत्व में एवं एन एस एस छात्र संघ की स्वयं सेविकाओं अनुष्का, महिमा, अर्चिसा, इकरा के सहयोग से सफल रहा ।



