टी20 वर्ल्ड कप : ऑस्ट्रेलिया को झटका, हेजलवुड मिस कर सकते हैं शुरुआती मैच
ऑस्ट्रेलिया टीम को तेज गेंदबाज पैट कमिंस के रूप में टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले एक बड़ा झटका लगा है। कुछ ही महीने पहले मिचेल स्टार्क ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था।
अब खबर है कि इस तिकड़ी की तीसरे गेंदबाज जोश हेजलवुड भी पूरी तरह फिट नहीं हैं। वे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले कुछ मैच मिस कर सकते हैं।
यही कारण है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सीन एबॉट को ट्रेवलिंग रिजर्व के तौर पर टीम में शामिल किया है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जल्द श्रीलंका जाएंगे, जहां उन्होंने लीग फेज के मैच खेलने हैं। उस टीम में जोश हेजलवुड नहीं होंगे। वह सिडनी में रहेंगे और एकलीज इंजरी का रिहैब जारी रखेंगे।
हालांकि, अच्छी बात ये है कि ग्लेन मैक्सवेल, नैथन एलिस और टिम डेविड मंगलवार को कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया की टीम को जॉइन करने वाले हैं। गुरुवार को नीदरलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को वार्मअप मैच खेलना है, जबकि 11 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ मैच से टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत करनी है।

जोश हेजलवुड एशेज सीरीज के भी सभी मैच नहीं खेल पाए थे, लेकिन उन्होंने कहा था कि वे टी 20विश्व कप 2026 तक ठीक हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।
रिपोर्ट की मानें तो ऑस्ट्रेलिया के सिलेक्टर्स और मेडिकल स्टाफ ने तय किया है कि वह फिलहाल सिडनी में ही रहेंगे, सिलेक्टर टोनी डोडेमेडे ने यह नहीं बताया कि वह श्रीलंका कब पहुंचेंगे। डोडेमेडे ने कहा, “हमें लगा कि जोश के लिए श्रीलंका जाने से पहले घर पर जाने-पहचाने माहौल में अपना रिहैबिलिटेशन जारी रखना ज्यादा प्रैक्टिकल और फायदेमंद होगा।
नाथन के भी खेलने के लिए वापस आने के बाद, हमने शॉन को फास्ट बॉलिंग कवर के तौर पर अपने साथ लाने का फैसला किया, ताकि अगर जल्दी कोई दिक्कत आए तो वह हमारे साथ आ सके।” पैट कमिंस की जगह बेन ड्वारशुइस को टीम में जगह मिल चुकी है, जबकि मैथ्यू शॉर्ट भी टीम से ड्रॉप किए गए हैं। उनकी जगह मैथ्यू रेनशॉ को शामिल किया है।
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 (ऑस्ट्रेलिया टीम) : मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैट कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैट रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा, सीन एबॉट (ट्रेवलिंग रिज़र्व)



