Trending

सीएम नायडू ने खेल मंत्री से की 563 करोड़ की मांग, आंध्र प्रदेश में खेल विकास पर जोर

आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की और स्टेडियमों के निर्माण के लिए 538 करोड़ और इस वर्ष खेलो इंडिया मार्शल आर्ट्स गेम्स के आयोजन के लिए 25 करोड़ की मांग की।

साभार : गूगल

एनडीए प्रमुख सहयोगी दल तेलुगू देशम पार्टी प्रमुख ने तिरुपति, राजमुंदरी, काकीनाडा और नरसारावपेटा में खेलो इंडिया के अंतर्गत बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं को जल्द पूरा करने की मांग की।

नायडू ने 2024-29 खेल नीति के अंतर्गत आंध्र प्रदेश में खेल पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों से खेल मंत्री को अवगत कराया और केंद्र सरकार से अधिक सहयोग देने की मांग की।

मुख्यमंत्री ने अमरावती में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का बैडमिंटन प्रशिक्षण केंद्र और एक राष्ट्रीय जलीय खेल प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने की मांग की। बैठक में केंद्रीय विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button