Trending

आईपीएल 2025 : चोटिल गजनफर की जगह लेंगे मुजीब उर रहमान

पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस ने रविवार को अफगानिस्तान के ऑफ स्पिनर मुजीब उर रहमान को अनुबंधित करने का ऐलान किया। मुजीब अपने ही देश के स्पिनर अल्लाह गजनफर की जगह लेंगे जो चोट के कारण आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं।

@mipaltan

अफगानिस्तान के 18 वर्षीय स्पिनर को एल 4 वर्टिब्रा में फ्रेक्चर हुआ है और वह चैंपियंस ट्रॉफी में भी नहीं खेल पाएंगे। अफगानिस्तान के हाल के जिंबाब्वे दौरे के दौरान गजनफर को चोट लगी थी। मुंबई इंडियन्स ने बयान में कहा, ‘‘मुंबई इंडियंस गजनफर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है और मुजीब का हमारे परिवार में स्वागत करता है।’’

मुजीब अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में से एक थे और उन्होंने तुरंत प्रभाव डाला जिससे उन्हें 17 साल की उम्र में आईपीएल में पदार्पण का मौका मिला। मुजीब ने 300 से अधिक टी20 (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू) मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने लगभग 6.5 की इकोनॉमी रेट से 330 विकेट लिए हैं। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल की बड़ी नीलामी में उभरते हुए 18 वर्षीय ऑफ स्पिनर गजनफर को 4.80 करोड़ रुपये में अनुबंधित किया था।

Related Articles

Back to top button