Trending

उपभोक्ता शिकायत प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है ई-जागृति: प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली ( इंडियन व्यू टीम) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी द्वारा लिखे गए ई-जागृति पर एक लेख को साझा किया। उन्होंने कहा कि ई-जागृति उपभोक्ता शिकायतों की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल बनाकर कई चुनौतियों का समाधान कर रही है।

डिजिटल सुधारों से जुड़ा उपभोक्ता न्याय

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने अपने लेख में विस्तार से बताया है कि ई-जागृति किस तरह उपभोक्ता शिकायतों की पूरी प्रक्रिया को डिजिटाइज करके उसे अधिक प्रभावी बना रही है।

हितधारकों से चर्चा के बाद किया गया सुधार

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हितधारकों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद ई-जागृति में सुधार किए गए हैं। इन सुधारों के माध्यम से उपभोक्ता न्याय व्यवस्था को उन क्षेत्रों से जोड़ा गया है, जहां संरचनात्मक डिजिटल सुधार किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button