Trending

इंग्लैंड के गेंदबाज बेबस, लेथम-कोनवे ने जड़ा रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड मजबूत स्थिति में

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच इंग्लैंड के ट्रेंट ब्रिज नॉटिंघम में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जो बहुत हद तक सही साबित हुआ।

न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने ऐसी बल्लेबाजी की कि इंग्लैंड के गेंदबाजों के पसीने छूट गए। दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 361 रन बना लिए हैं। पूरे दिन में सिर्फ 84.1 ओवर ही फेके जा सके। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने 4.29 के विस्फोटक रेट से रन बनाए।

पहले विकेट के लिए न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों टॉम लेथन और ड्वेन कॉन्वे के बीच ऐतिहासिक साझेदारी हुई। इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट लिए रिकॉर्ड 317 रनों की साझेदारी 433 गेंदों में की। इसके बाद 72.1 ओवर में कप्तान टॉम लेथम को बेन स्टोक्स ने विकेटकीपर जेमी स्मिथ के हाथों कैच आउट कराया।

© Getty Images

लेथम ने आउट होने से पहले 151 रनों की शानदार पारी खेली। इसके तुरंत बाद जब टीम सिर्फ 2 रन अधिक जोड़ पाई थी जो रूट ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से कमाल करते हुए ड्वेन कॉन्वे को 319 के स्कोर पर सब्स्टिट्यूट फील्डर फिशर के हाथों कैच आउट कराया। कॉन्वे ने 157 रन बनाए।

इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद हेनरी निकोलस और रचिन रवींद्र के बीच 65 गेंदों में 42 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन 361 के स्कोर पर रचिन रवींद्र के रूप में न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा। रवींद्र ने 7 रनों की पारी खेली। रचिन को गस एटकिंसन ने विकेटकीपर स्मिथ के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा।

इसके तुरंत बाद 361 के ही स्कोर पर एटकिंसन की ही गेंद पर 361 के स्कोर पर हेनरी निकोलस के रूप में चौथा विकेट गिर गया। इस बार भी स्मिथ ने ही कैच पकड़ा। हेनरी ने 36 रन बनाए। इस तरह पहले दिन स्टंप होने तक न्यूजीलैंड ने 361 रन चार विकेट के नुकसान पर बनाए।

© Getty Images

बता दें कि तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दो मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें एक में इंग्लैंड को जीत मिली है और दूसरा मैच न्यूजीलैंड ने बड़े अंतर से हराया था। ऐसे में यह तीसरा और आखिरी मैच निर्णायक होगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भी यह सीरीज अहम है।

Related Articles

Back to top button