Trending

भारत-अफगानिस्तान वनडे पर मौसम की नजर, टॉस निर्धारित समय पर नहीं

एचपीसीए स्टेडियम में लगातार बारिश की वजह से भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे का टॉस निर्धारित समय पर नहीं हो सका। मौसम की खराब स्थिति के चलते खिलाड़ी और प्रशंसक टॉस का इंतजार कर रहे हैं।

शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों की शुरुआत करना चाहती है, जबकि अफगानिस्तान की नजर मेजबान टीम को कड़ी चुनौती देने पर होगी। भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक कुल 8 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारतीय टीम का पूरी तरह दबदबा रहा है।

कुल मैच: 8
भारत की जीत: 7
अफगानिस्तान जीत: 0
टाई/बेनतीजा: 1

धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम की पिच शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद देती है। नई गेंद से स्विंग और सीम मूवमेंट देखने को मिल सकती है, जिससे बल्लेबाजों को शुरुआत में सावधानी बरतनी होगी। हालांकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजी करना आसान हो सकता है। इस मैदान पर कई हाई-स्कोरिंग मुकाबले खेले जा चुके हैं और बल्लेबाजों को तेज आउटफील्ड का भी फायदा मिलता है।

© AFP/Getty Images

पहले वनडे में मौसम बड़ा फैक्टर साबित हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार धर्मशाला में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि हल्की बारिश भी हो सकती है। बारिश की संभावना करीब 55 प्रतिशत बताई जा रही है। वहीं तापमान 12 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। ऐसे में मैच के दौरान बारिश का खलल पड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

संभावित प्लेइंग इलेवन 

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नंगेयालिया खरोटी, फरीद अहमद मलिक

Related Articles

Back to top button