Trending

भारतीय महिला टीम ने पर्थ में दिखाया दम, सीरीज में बढ़त कायम

शुक्रवार को भारतीय महिला हॉकी टीम ने पर्थ हॉकी स्टेडियम में खेले गए मैत्री श्रृंखला के तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत ने चार मैचों की श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बनाई। भारत ने पहले मुकाबले में मिली हार के बाद दूसरे मैच में 4-2 से शूटआउट जीत हासिल की थी और अब तीसरा मुकाबला भी अपने नाम कर लिया।

दोनों टीमों के बीच खेले गए तीसरे मैच में शुरुआत से ही मजबूत रक्षात्मक खेल देखने को मिला। पहले दो क्वार्टर में दोनों टीमों ने गोल नहीं होने दिया और हाफ टाइम तक मुकाबला 0-0 से बराबरी पर रहा। तीसरे क्वार्टर में भारत को सफलता मिली, जब सोनम ने 36वें मिनट में फील्ड गोल कर टीम को बढ़त दिलाई।

@TheHockeyIndia

भारतीय टीम ने अंतिम क्वार्टर में भी अपना दबदबा बनाए रखा और 49वें मिनट में लालरेमसियामी ने एक और फील्ड गोल कर बढ़त को 2-0 कर दिया। इसके साथ ही भारत ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। श्रृंखला का चौथा और अंतिम मुकाबला शनिवार, 30 मई को इसी मैदान पर खेला जाएगा।

Related Articles

Back to top button