Trending

नेशनल इंटर कॉलेज की जीत में शतक से चूके अमन

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच अमन अंसारी के हरफन मौला खेल 41 गेंद पर 14 चौके और तीन छक्के की मदद से बनाए गए नाबाद 91 रन और दो विकेट की मदद से नेशनल इंटर कॉलेज ने चतुष्कोणीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सीसीएस क्रिकेट अकादमी को 8 विकेट से पराजित कर दिया।

सीसीएस क्रिकेट अकादमी ने अपने होम ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 104 रन बनाएं। टीम की ओर से फैजान ने 11 व राज ने 13 रनों का योगदान दिया । टीम के अन्य बल्लेबाज दहाई अंकों को नहीं पर कर पाए। अतिरिक्त के रूप में 49 रनों का फायदा हुआ।

नेशनल इंटर कॉलेज की ओर से अमन अंसारी ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए दो विकेट लिया जबकि अमर तिवारी और अनुभव सिंह ने तीन-तीन तथा अफजल सिद्दीकी ने दो विकेट लिया। जवाब में नेशनल इंटर कॉलेज ने 9.2 ओवर में मात्र दो विकेट पर 108 रन बना लिए।

सलामी बल्लेबाज अमन अंसारी ने धुआंधार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 41 गेंद पर 14 चौके और तीन छक्के की मदद से 91 रनों की नाबाद पारी खेल कर अपने कॉलेज को जीत दिला दी।

सीसीएस अकादमी की ओर से श्रेयांश और करन ने एक-एक विकेट लिया जबकि अन्य गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए और विकेट लेने में असफल रहे प्रतियोगिता का अगला मुकाबला सीसीएस अकादमी और यूके क्रिकेट अकादमी के बीच खेला जाएगा। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीसीएस अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक शम्स तबरेज ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया

Related Articles

Back to top button