Trending

आईपीएल 2026 प्लेऑफ टिकट बिक्री का ऐलान, 20 मई से शुरू होगी बुकिंग

बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 प्लेऑफ मुकाबलों के टिकटों की बिक्री को लेकर कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड ने ऐलान किया है कि नॉकआउट चरण के मैचों के टिकट 20 मई से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। जोमैटो द्वारा जिले में टिकट वितरण के लिए आधिकारिक तौर पर एक व्यक्ति की नियुक्ति की गई है।

बीसीसीआई के अनुसार, टिकटों की बिक्री चरणबद्ध तरीके से की जाएगी ताकि प्रशंसकों को बेहतर सुविधा मिल सके। साथ ही कुछ श्रेणी के कार्डधारकों को शुरुआती बुकिंग का विशेष अवसर भी दिया जाएगा। टिकट बिक्री कार्यक्रम के तहत क्वालिफायर-1 और एलिमिनेटर मुकाबलों के लिए विशेष प्राथमिकता अवधि 20 मई से शुरू होगी। क्वालिफायर-1 मुकाबला एचपीसीए स्टेडियम में 26 मई को खेला जाएगा, जबकि एलिमिनेटर मैच 27 मई को न्यू चंडीगढ़ स्थित स्टेडियम में आयोजित होगा।

क्वालिफायर-2 और फाइनल के लिए प्राथमिक बुकिंग सुविधा 22 मई से उपलब्ध होगी। क्वालिफायर-2 मुकाबला 29 मई को खेला जाएगा, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल 31 मई को नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। यह लगातार दूसरे वर्ष होगा जब यह मैदान आईपीएल फाइनल की मेजबानी करेगा।

साभार : गूगल

प्राथमिकता अवधि समाप्त होने के बाद आम दर्शकों के लिए टिकट बिक्री शुरू होगी। क्वालिफायर-1 और एलिमिनेटर के टिकट 21 मई से, जबकि क्वालिफायर-2 और फाइनल के टिकट 23 मई से उपलब्ध होंगे। मौजूदा स्थिति में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है।

शेष स्थानों के लिए कई टीमों के बीच मुकाबला जारी है। आईपीएल 2026 के प्लेऑफ प्रारूप में इस बार कुछ बदलाव भी देखने को मिलेंगे, जिससे नॉकआउट चरण के मुकाबले और अधिक रोमांचक होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button