NEET Paper Leak : ‘एनटीए को बैन करो-बैन करो…’, NSUI ने NTA के मुख्यालय के बाहर किया जोरदार प्रदर्शन

NEET Paper Leak : नीट पेपर लीक मामले को लेकर शनिवार को कांग्रेस छात्र संगठन के विरोध में एनएसयूआई ने ओखला स्थित एनटीए मुख्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने बैरिकेडिंग पार कर मुख्यालय के भीतर प्रवेश करने की कोशिश की, जिसपर दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान दोंनों पक्षों में धक्का-मुक्की भी हुई।
दोषियों पर कार्रवाई और अधिकोरियों के इस्तीफे की मांग
राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्रों और कार्यकर्ताओँ एनटीए की कार्यप्रणाली के खिलाफ सड़कों पर उतरें। एनटीए की कार्यप्रणाली और परीक्षा प्रक्रिया में लगातार सामने आ रही अनियमितता और अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और एनटीए महानिदेशक को हटाने की मांग की गई।
छात्र कर रहें बैकिकेडिंग फांदने की कोशिश
बैरिकेडिंग फांदने की कोशिश कर रहे कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने उन्हें बाहर धकेल दिया। एनटीए हेडक्वार्टर के बाहर प्रदर्शन कर हेडक्वार्टर के अंदर घुसने की कोशिश में लगे जिसमें उनकी अर्धसैनिक बलों से धक्कामुक्की हो गई।
एनटीए मुख्यालय के बाहर गूंजे नारे
एनटीए को बैन करो-बैन करो
नीट छात्रों को न्याय दो- न्याय दो
शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो-इस्तीफा दो
एनटीए महानिदेशक इस्तीफा दो-इस्तीफा दो



