Trending
सुरेश चंद्र त्रिपाठी मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट शुक्रवार से
लखनऊ। स्वराज कल्याण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित सुरेश चंद्र त्रिपाठी मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट-2026 की शुरुआत 15 मई को मिनी स्टेडियम, विनय खंड, गोमती नगर में होगी।
लखनऊ बैडमिंटन एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त तीन दिवसीय इस टूर्नामेंट का उद्घाटन शुक्रवार को सुबह 11 बजे मुख्य अतिथि डॉ. सोमेंद्र तोमर राज्य मंत्री (राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार, ऊर्जा) के करकमलों द्वारा होगा।

आयोजन सचिव संजय त्रिपाठी ने बताया कि टूर्नामेंट में अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 में बालक व बालिका एकल के साथ पुरुष व महिला एकल और पुरुष युगल की स्पर्धाएं होंगी। इसके साथ ही वेटरन (35+, 40+, 45+, 50+, 55+) वर्ग में पुरुष युगल स्पर्धाओं का आयोजन होगा।



