Trending

चोटिल ओवरटन की जगह दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर फोरेस्टर सीएसके में शामिल

चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को इंग्लैंड के जेमी ओवरटन की जगह दक्षिण अफ्रीकी आल राउंडर डियान फोरेस्टर को टीम में शामिल किया। ओवरटन दाहिनी जांघ में चोट के कारण आईपीएल के बाकी मैच से बाहर हो गए हैं। आईपीएल ने एक बयान में कहा कि फोरेस्टर 75 लाख रुपये में सीएसके से जुड़ेंगे।

फोरेस्टर ने इस साल मार्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका में पदार्पण किया था और पांच अंतरराष्ट्रीय मैचों में 83 रन बनाए हैं। बुधवार को सीएसके ने घोषणा की थी कि ओवरटन अपनी चोट की गंभीरता का पता लगाने के लिए ब्रिटेन लौटेंगे।

ओवरटन ने पांच बार की विजेता टीम के लिए आईपीएल अभियान में अहम भूमिका निभाई है, उन्होंने 10 मैचों में 14 विकेट लिए हैं और 136 रन बनाए हैं। सीएसके ने महाराष्ट्र के चोटिल ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष की जगह कर्नाटक के ऑलराउंडर मैकनील नोरोन्हा को भी टीम में लिया था।

@ChennaiIPL

चेन्नई की यह फ्रेंचाइजी अपने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बिना खेल रही है जबकि शीर्ष क्रम के बल्लेबाज आयुष म्हात्रे और तेज गेंदबाज खलील अहमद भी सत्र के बीच में चोटों के कारण बाहर हो गए।

Related Articles

Back to top button