Trending

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का 38 वर्ष की आयु में निधन

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को लखनऊ में निधन हो गया। अभी उनकी उम्र महज 38 वर्ष थी। सूत्रों के मुताबिक वह बीमार थे।

 

सिविल अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक, प्रतीक यादव को सिविल अस्पताल प्रातः 6:00 बजे लाया गया । अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मृत्यु हो चुकी थी। प्रतीक फिटनेस के प्रति काफी गंभीर रहते थे। वह समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे हैं। उनकी पत्नी अपर्णा यादव भाजपा की नेता हैं और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।

Related Articles

Back to top button