Trending

मुस्तफा असल के सामने नहीं टिक सके वीर चोटरानी, सीधे गेमों में मिली हार

युवा भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी वीर चोटरानी का मिस्र के गीजा में विश्व स्क्वाश चैंपियनशिप के पुरुष एकल वर्ग में सफर दूसरे दौर में समाप्त हो गया। उन्हें मेजबान देश के विश्व नंबर एक और मौजूदा चैंपियन मुस्तफा असल के खिलाफ सीधे गेमों में हार का सामना करना पड़ा।

विश्व रैंकिंग में 45वें स्थान पर काबिज चोटरानी मुकाबले में अपनी लय हासिल नहीं कर सके और असल ने उन्हें 5-11, 2-11, 4-11 से मात दी। इस हार के साथ ही टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी खत्म हो गई। इससे पहले भारत के अन्य खिलाड़ी अभय सिंह, रमित टंडन और वेलवन सेंथिलकुमार पहले दौर में बाहर हो चुके थे।

मैच के बाद असल ने पीएसए टूर की वेबसाइट से बातचीत में चोटरानी की तारीफ करते हुए कहा, “वीर उन खिलाड़ियों में से एक है जो किसी भी समय आपको चौंका सकता है, इसलिए आज की जीत से मैं वास्तव में काफी खुश हूं।”

साभार : गूगल

उन्होंने आगे कहा, “हमने जूनियर स्तर पर भी कई मुकाबले खेले हैं और विश्व जूनियर चैंपियनशिप में साथ हिस्सा लिया है। हम न्यूयॉर्क में एक साथ अभ्यास भी करते हैं और मुझे खुशी है कि उसने यहां अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।”

Related Articles

Back to top button