Trending

मैरी लुईस एटा ने रचा इतिहास, बुंडेसलिगा में जीत दर्ज करने वाली पहली महिला कोच

जर्मन फुटबॉल लीग बुंडेसलिगा में मैरी लुईस एटा यूनियन बर्लिन की मेंज के खिलाफ 3-1 की जीत के साथ यूरोपीय फुटबॉल की शीर्ष पांच पुरुष लीग में मैच जीतने वाली पहली महिला मुख्य कोच बन गईं।

अंतरिम कोच के रूप में अपने पांच मैचों के कार्यकाल के चौथे मुकाबले में एटा ने अपनी पहली जीत दर्ज की और इसका जमकर जश्न मनाया। उन्होंने कहा, ‘‘जीत हमेशा खुशी देती है। हर टीम मैच जीतना चाहती है और आज की जीत से मैं बेहद खुश हूं। हमने जिस अंदाज में यह मुकाबला जीता, वह शानदार था।’’

साभार : गूगल

यह मार्च के बाद यूनियन बर्लिन की पहली जीत रही। पिछले महीने क्लब ने स्टेफेन बॉमगार्ट को बर्खास्त कर उनकी जगह एटा को मुख्य कोच नियुक्त किया था। एटा के कार्यभार संभालने के बाद टीम ने एक मैच ड्रॉ खेला, जबकि दो मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा था।

Related Articles

Back to top button