Trending

इंडोनेशिया: माउंट डुकोनो ज्वालामुखी फटने से 3 की मौत 

इंडोनेशिया में माउंट डुकोनो ज्वालामुखी फटने से तीन लोगों की मौत हो गई। राहत और बचाव दल ने विस्फोट के बाद लापता हुए 20 पर्वतारोहियों के समूह में शामिल सभी जीवित लोगों का पता लगा लिया है। पुलिस के अनुसार, पंद्रह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पर्वतारोहण पर प्रतिबंध के बावजूद यह समूह ज्वालामुखी पर चढ़ाई कर रहा था। डुकोनो इंडोनेशिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है जो पर्वतारोहियों और पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है।

एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार नॉर्थ हलमहेरा पुलिस प्रमुख एरलिक्सन पासारीबू ने बताया कि हादसे के समय ज्वालामुखी की ढलानों पर 20 हाइकर्स मौजूद थे. इनमें 9 सिंगापुर के थे और बाकी इंडोनेशियाई नागरिक थे. एरलिक्सन ने कहा, “अब तक 15 पर्वतारोही सुरक्षित नीचे उतर चुके हैं। अधिकारियों के अनुसार, मरने वालों में दो सिंगापुर के नागरिक और एक स्थानीय व्यक्ति शामिल हैं। ये लोग उस इलाके में मौजूद थे जहां जाने पर बैन लगा हुआ था। हलमहेरा द्वीप पर स्थित इस ज्वालामुखी के विस्फोट से करीब 10 किलोमीटर ऊंचाई तक राख का बड़ा गुबार उठ गया। हालांकि आसपास कोई शहर या गांव नहीं था, इसलिए तुरंत किसी आबादी को खतरा नहीं हुआ। ज्वालामुखी के करीब 9 किलोमीटर के दायरे में कोई बस्ती नहीं है।

Related Articles

Back to top button