Trending

पंजाब में बढ़ते ड्रग्स संकट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

पंजाब में बढ़ती ड्रग्स तस्करी और नशे की लत को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बेहद सख्त टिप्पणी की है. कोर्ट ने पंजाब सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर समय रहते इस समस्या पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो राज्य की युवा पीढ़ी पूरी तरह बर्बाद हो सकती है।

चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही थी. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि पंजाब में ड्रग्स की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है और यह सिर्फ कानून-व्यवस्था का मामला नहीं बल्कि पूरे समाज के भविष्य से जुड़ा मुद्दा बन चुका है।

सुप्रीम कोर्ट ने स्थानीय पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए. कोर्ट ने साफ चेतावनी दी कि अगर ड्रग्स की तस्करी, नशीले पदार्थों का अवैध निर्माण और बिक्री नहीं रुकी, तो स्थानीय पुलिस अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। पीठ ने नकली और अवैध शराब के कारोबार पर भी चिंता जताई. कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसा लगता है जैसे पंजाब की हर गली में देसी शराब की अवैध भट्टियां चल रही हो।t

Related Articles

Back to top button