14 अप्रैल को हर साल मनाया जाता है विश्व चागास रोग दिवस

विश्व चागास रोग (World Chagas Disease Day ) दिवस हर साल 14 अप्रैल को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य इस उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग (Neglected Tropical Disease) के बारे में जागरूकता बढ़ाना, इसके शीघ्र निदान और इलाज को बढ़ावा देना है। यह दिवस मुख्य रूप से लैटिन अमेरिका में प्रचलित इस बीमारी के प्रति वैश्विक ध्यान आकर्षित करने और इससे पीड़ित लाखों लोगों को राहत पहुंचाने के लिए मनाया जाता है।
इस दिवस को मनाने का उद्देश्य चागास रोग के बारे में जागरूकता, प्रारंभिक पहचान, और उपचार तक पहुंच में सुधार करना है। पहली बार 14 अप्रैल, 2020 को यह दिवस मनाया गया। यह तारीख 14 अप्रैल 1909 को डॉ. कार्लोस रिबेरो जस्टिनियानो चागास ( Dr. Carlos Ribeiro Justiniano Chagas) द्वारा पहले मानव मामले के निदान की याद में चुनी गई थी।
कारण और प्रसार: यह Trypanosoma cruzi परजीवी के कारण होता है, जो ‘किसिंग बग’ (kissing bugs) नामक कीड़ों के काटने से फैलता है। इसका उद्देश्य इस “साइलेंट” (मूक) बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाना है, क्योंकि इसके लक्षण अक्सर वर्षों तक दिखाई नहीं देते हैं।
शुरुआत में बुखार, शरीर में दर्द, और सूजन हो सकती है, लेकिन बाद में यह हृदय या पाचन तंत्र की गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है।



