Trending

भारत के आईएनएस त्रिकंद का केन्या के मोम्बासा बंदरगाह का प्रवास हुआ पूरा 

हाल ही में भारतीय नौसेना के अग्रणी निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट, आईएनएस त्रिकंद ने केन्या के मोम्बासा बंदरगाह पर अपना प्रवास समाप्त किया।

बंदरगाह पर जहाज का प्रवास पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफि‍सर कमांडिंग -इन-चीफ, वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन की केन्या यात्रा के साथ हुआ। जहाज पर आयोजित एक औपचारिक समारोह के दौरान, पश्चिमी नौसेना कमान के एफओसी – इन–सी ने केन्या नौसेना के कमांडर मेजर जनरल पॉल ओवोर ओटिएनो को इंसास राइफलें और गोला-बारूद औपचारिक रूप से सौंपे।

इस दौरान आयोजित गतिविधियों में छोटे हथियारों और गोला-बारूद का रखरखाव, विजिट बोर्ड सर्च एंड सीजर क्रॉस डेक विजिट, सामुदायिक सेवा, खेल प्रतियोगिताएं और योग शामिल थे। आईएनएस त्रिकंद के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन सचिन कुलकर्णी ने केन्या नौसेना बेड़े के कमांडर ब्रिगेडियर मोहम्मद शी शेमोटे से भेंट की। जहाज पर एक सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया।

Related Articles

Back to top button