Trending

उत्तर प्रदेश हॉकी की पुरुष एवं महिला दोनों टीमें का सेमीफाइनल में प्रवेश

16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026

उत्तर प्रदेश की सब जूनियर पुरुष एवं महिला दोनों टीमों टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। रांची झारखंड में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश महिला हॉकी टीम ने हरियाणा को 2–1 हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया जिसमें आरिका कुमारी और राशि सिंह गोल किया महिला टीम का सेमीफाइनल मुकाबला झारखंड से खेला जाएगा इसमें प्लेयर ऑफ था मैच राशि सिंह थी।

राजगीर बिहार में खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश पुरुष टीम ने ओडिशा को 6–3 हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है, जिसमें करन धानुक,प्रहलाद राजभर,केतन कुशवाहा,रोमीत पाल ने 1 गोल किया एवं नीतीश यादव ने 2 गोल कर टीम को विजय दिलाई इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच: नीतीश यादव रहे। पुरुष टीम का सेमीफाइनल मुकाबला पंजाब से होगा।

Related Articles

Back to top button