Trending

मैटियो पोलिटानो का निर्णायक गोल : नेपोली ने एसी मिलान को दी मात

स्थानापन्न खिलाड़ी मैटियो पोलिटानो के 79वें मिनट में किए गए गोल से नेपोली ने एसी मिलान को 1-0 से हराकर इटालियन फुटबॉल लीग सीरी ए में खिताब जीतने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा।

इस मैच से पहले नेपोली, एसी मिलान से केवल एक अंक पीछे और शीर्ष पर काबिज इंटर मिलान से 10 अंक पीछे तीसरे स्थान पर था। दोनों क्लबों के लिए खिताब की उम्मीदों को जीवित रखने के लिए इस मैच में जीत बेहद जरूरी थी।

मैच में गोल के मौके बहुत कम बने, और ऐसे में पांच मिनट पहले मैदान पर स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतरे पोलिटानो का गोल निर्णायक साबित हुआ। इस जीत के बाद नेपोली के 31 मैचों में 65 अंक हो गए, जबकि एसी मिलान के 31 मैचों में 63 अंक हैं। वहीं, इंटर मिलान 31 मैचों में 72 अंक लेकर अब भी खिताब की दौड़ में सबसे आगे है।

@en_sscnapoli

एक अन्य मैच में, युवेंटस ने जेनोआ को 2-0 से हराया। इस जीत से युवेंटस ने चौथे स्थान पर काबिज कोमो से अपना अंतर घटाकर केवल एक अंक कर दिया। कोमो को उडिनीस ने गोलरहित ड्रॉ पर रोक दिया।

Related Articles

Back to top button