Trending

राजस्थान के कई जिलों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट: जानिए वर्षा के हिसाब से कौन से होते हैं अलर्ट

 ( अभिषेक सिंह ) : एक सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से राजस्थान के कई हिस्सों में तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल रही है। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कई जिलों, जिनमें राजधानी जयपुर भी शामिल है, में खराब मौसम की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने जयपुर, जैसलमेर, फलोदी, जोधपुर, दौसा, बीकानेर, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर सहित आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

भारत का मौसम विभाग भारत में बारिश से जुड़े अलर्ट्स को 4 कलर कोडेड वार्निंग सिस्टम के रूप में दर्शाता है । ये हैं :

  • ग्रीन अलर्ट
  • येलो अलर्ट
  • ऑरेंज अलर्ट
  • रेड अलर्ट

यहाँ ग्रीन अलर्ट का मतलब है हल्की बारिश ( light Rain) जिसके लिए कोई चेतावनी नहीं दी जाती। दूसरे शब्दों में ऑथोरिटीज को कोई भी एक्शन लेने की जरूरत नही है।

येलो अलर्ट का मतलब है मॉडरेट बारिश जिस पर निगाह रखी जाती है और और ऑथोरिटीज को स्थिति के मद्देनजर अपडेट रहने को कहा जाता है।

ऑरेंज अलर्ट का मतलब है भारी से बहुत भारी बारिश ( Heavy to Very heavy rain ) और इसमें सामना करने  के लिए तैयार रहने का अलर्ट जारी होता है। रेड अलर्ट जारी करने का मतलब है भारी बारिश से बहुत भारी बारिश ( Very heavy to extremly heavy) हो सकती है जिससे बचाव के लिए एक्शन लेना होगा।

बारिश की मात्रा के हिसाब से बारिश के प्रकार का निर्धारण कैसे ?

मौसम विभाग के अनुसार , 15.6 मिलीमीटर से 64.4 मिलीमीटर की बारिश को मॉडरेट रेन कहा जाता है।

64.5 मिलीमीटर से 115.5 मिलीमीटर तक की बारिश को भारी बारिश ( Heavy Rain ) कहा जाता है।

115.6 मिलीमीटर से 204.4 मिलीमीटर बारिश को वेरी हेवी ( Very heavy rain ) रेन कहा जाता है और 204.5 मिलीमीटर से ऊपर की बारिश को Extremely Heavy rain कहा जाता है।

Related Articles

Back to top button