Trending

एमआई के लिए लकी साबित हुए शार्दुल ठाकुर, डेब्यू मैच में जीता प्लेयर ऑफ द मैच

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 की शुरुआत जीत के साथ की। मुंबई ने 13 साल में पहली बार आईपीएल का पहला मैच जीता है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत मिली। इस जीत के हीरो रोहित शर्मा, रियान रिकल्टन और शार्दुल ठाकुर थे।

शार्दुल ठाकुर ने प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी अपने एमआई डेब्यू में जीता। शार्दुल की तारीफ में हार्दिक पांड्या ने कहा कि मैं चाहता हूं कि तुम अपने बाकी करियर के लिए यहीं रहो। शार्दुल ठाकुर मुंबई इंडियंस के लिए सबसे अच्छे बॉलर बनकर उभरे। उन्होंने अपने चार ओवर में 39 रन दिए, लेकिन 3 विकेट भी निकाले।

शार्दुल सीएसके के साथ सबसे ज्यादा खेले, लेकिन कभी प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड नहीं जीत पाए, लेकिन एमआई के साथ पहले ही मैच में उन्होंने इस अवॉर्ड को जीत लिया। जीत के बाद, हार्दिक ने शार्दुल के परफॉर्मेंस की तारीफ की और उन्हें उनके बाकी आईपीएल करियर के लिए एमआई टीम में जगह भी पक्की की।

साभार : गूगल

खास बात यह है कि मुंबई में जन्मे क्रिकेटर शार्दुल ने 2026 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस द्वारा साइन किए जाने से पहले छह अलग-अलग आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए खेला है। हार्दिक ने मैच के बाद बातचीत में कहा, “मैंने उससे (शार्दुल) इस सीजन में कहा था, बहुत हो गया फ्रेंचाइजी बदलना।

मैं चाहता हूं कि तुम अपने बाकी करियर के लिए यहीं रहो। वह एक कैरेक्टर है; उसका दिल बड़ा है। जिस तरह से वह आता है और हमेशा बैटर को चकमा देने की कोशिश करता है, वह बस शानदार है। उसके लिए सच में बहुत खुश हूं।”

वहीं, शार्दुल ठाकुर ने प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद कहा, “मैंने पहले भी कहा है, मुझे चुनौतियां पसंद हैं। यह एक चैलेंजिंग सिचुएशन थी, खासकर छठे ओवर में, क्योंकि आप उम्मीद करते हैं कि बोल्ट या बुमराह जल्दी विकेट लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसलिए छठा ओवर बॉलिंग करना चुनौतीपूर्ण था। चैलेंज ने ही मुझे बनाया है। इस ग्राउंड ने मुझे खट्टी और मीठी दोनों यादें दी हैं।”

Related Articles

Back to top button