धोनी की सफलता का राज: पिता पान सिंह की प्रेरणा, संजू सैमसन तैयार चेन्नई के लिए
आईपीएल 2026 का आगाज होने वाला है। फैंस चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को फील्ड पर देखने के लिए बेताब हैं।
इस रंगारंग लीग से पहले धोनी की पत्नी साक्षी ने उनकी सफलता का राज दुनिया को बताया है। साक्षी धोनी ने सोशल मीडिया पोस्ट पर धोनी की सफलता उनकी हिम्मत की बात की है और बताया है कि कैसे एक इंसान की वजह से वह इतनी बड़ी विरासत खड़ी कर पाए है, जिसपर आज पूरे देश को नाज है।
यह इंसान और कोई नहीं बल्कि धोनी के पिता पान सिंह धोनी है, जिनका जन्मदिन 19 मार्च को था। साक्षी धोनी ने एक तस्वीर पोस्ट की और उनकी जीवन-गाथा की तारीफ करते हुए उसे प्रेरणादायक बताया, और धोनी को आज के रूप में ढालने का श्रेय उन्हें दिया।

उन्होंने लिखा, “एक युवा लड़के से जिसने हिम्मत के साथ अपना गांव अकेला छोड़ दिया… एक ऐसी विरासत बनाने तक जिसका पूरा देश सम्मान करता है – आपकी यात्रा पूरी तरह से प्रेरणा देने वाली है। मेरे आदमी की सफलता के पीछे की ताकत और आपकी वजह से वह आज जो कुछ भी है। हम आपसे प्यार करते हैं! जन्मदिन मुबारक हो!”

हर बार की तरह इस सीजन के शुरू होने से पहले भी कहा जा रहा है कि यह धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है।
2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। उसके बाद से वह लगातार आईपीएल खेल रहे हैं। धोनी अब 44 साल के हैं और 7 जुलाई को 45 के पूरे हो जाएंगे। ऐसे में कहा जा रहा है कि यह आईपीएल सीजन उनके करियर का आखिरी सीजन हो सकता है।
धोनी के बैकअप के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स ने संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल कर लिया है, जिनको भविष्य में टीम के कप्तान के रूप में भी देखा जा सकता है। धोनी के जाने के बाद वह उनकी विरासत को संभाल सकते हैं।



