Trending

बुमराह, अर्शदीप और पांड्या की नजरें आर अश्विन के टी20 वर्ल्ड कप विकेट रिकॉर्ड पर

भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 का मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में एक दो नहीं बल्कि तीन-तीन भारतीय गेंदबाजों के पास इतिहास रचने का होगा। यह रिकॉर्ड है टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय का।

फिलहाल यह रिकॉर्ड पूर्व स्पिनर आर अश्विन के नाम दर्ज है। अश्विन ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए 32 विकेट चटकाए हैं। अब जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या, तीन-तीन तेज गेंदबाजों की नजरें उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ने पर है।

जसप्रीत बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक 21 मैच खेले हैं, जबकि अर्शदीप सिंह ने 17 मगर दोनों ही तेज गेंदबाजों के नाम इस टूर्नामेंट में 30-30 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। वहीं बात हार्दिक पांड्या की करें तो, सबसे ज्यादा 28 मैच खेलकर पांड्या 29 विकेट के साथ उनके पीछे हैं। हार्दिक ने 25 पारियों में गेंदबाजी की है।

साभार : गूगल

अश्विन का रिकॉर्ड तोड़ टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाला भारतीय बनने के लिए बुमराह और अर्शदीप सिंह को 3-3 तो हार्दिक पांड्या को 4 विकेट की दरकार है।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट

आर अश्विन- 32

अर्शदीप सिंह- 30

जसप्रीत बुमराह- 30

हार्दिक पांड्या- 29

रविंद्र जडेजा- 22

अक्षर पटेल- 18

Related Articles

Back to top button