Trending

टी20 वर्ल्ड कप 2026: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मैच पर बारिश का साया, सुपर-8 ग्रुप 2 में बराबरी की संभावना

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 का दूसरा और टूर्नामेंट का 42वां मुकाबला आज पल्लेकेले में खेला जाना है। इंग्लैंड और श्रीलंका की टीमें सुपर-8 में ग्रुप-2 का हिस्सा है, जिसमें पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें हैं।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-8 का पहला मुकाबला कोलंबो में खेला जाना था। इस मैच में टॉस तो हुआ, मगर भारी बारिश के कारण बिना एक गेंद डले मैच को रद्द करना पड़ा।

अब श्रीलंका और इंग्लैंड के मैच पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है। अगर श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मुकाबला भी रद्द होता है तो दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांट दिया जाएगा।

रिपोर्ट के अनुसार, दोपहर तक घने बादल छाए रहने की उम्मीद है, और शाम को पल्लेकेले में एक या दो बार आंधी-तूफ़ान आने की संभावना है। मैच के पहले हाफ़ में बारिश होने की संभावना है, और दोपहर 3 बजे के आसपास बारिश की संभावना सबसे ज़्यादा होगी।

साभार : गूगल

 

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होना है। रिपोर्ट के अनुसार 2 से 5 बजे के बीच बारिश होने के 60-70 प्रतिशत चांसेस है, ऐसे में फैंस के हाथ एक बार फिर निराशा लग सकती है।

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मैच भी बारिश की वजह से धुलता है तो पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें राहत की सांस लेगी। दरअसल, इन दोनों को भी बारिश के कारण मैच रद्द होने की वजह से अंक शेयर करने पड़े थे। इस मैच के रद्द होने से चारों टीमों के बीच मुकाबला बराबरी का होगा।

Related Articles

Back to top button