Trending

‘गब्बर’ शिखर धवन ने सोफी शाइन के साथ रचा शादी का नया अध्याय

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत कर दी है। ‘गब्बर’ के नाम से मशहूर धवन ने शनिवार को अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड रहीं सोफी शाइन के साथ निजी समारोह में सात फेरे लिए।

शादी का कार्यक्रम बेहद सादगी और करीबी दोस्तों तथा परिवार की मौजूदगी में संपन्न हुआ। धवन और सोफी पिछले कुछ वर्षों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, उन्होंने अपने रिश्ते को साल 2025 में सार्वजनिक किया था। दोनों को पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान दुबई में साथ देखा गया था, जिसके बाद उनके रिश्ते की चर्चा तेज हो गई थी।

Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal23)

शादी से पहले धवन ने अपने संगीत समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा था, ‘संगीत नाइट…लगभग धवन’ इन तस्वीरों में दोनों बेहद खुश और उत्साहित नजर आ रहे थे।

Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)
Soph (@sophieshine93)

इस खास मौके पर धवन के पूर्व साथी खिलाड़ी युजवेंद्र चहल ने भी सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें साझा कर नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। धवन और सोफी ने इसी साल जनवरी में सोशल मीडिया के जरिए अपनी सगाई की घोषणा की थी।

Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)
Soph (@sophieshine93)

उस समय धवन ने लिखा था, ‘एक जैसी मुस्कान से लेकर एक जैसे सपने। हमारी सगाई के लिए प्यार, आशीर्वाद और हर शुभकामना के लिए शुक्रगुजार हैं।’ अब शादी के बाद फैंस ‘गब्बर’ और उनकी दुल्हनिया की तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

ये भी पढ़े : क्रिकेट जगत में प्रेम की खुशखबरी : दो खिलाड़ी अब सगाई के बंधन में

Related Articles

Back to top button