Trending

मैच के बाद कुलदीप और हार्दिक में विवाद, रिंकू सिंह आये बीच-बचाव के लिए

टी20 विश्व कप के 27वें मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया। इस धमाकेदार जीत में ईशान किशन (77), सूर्यकुमार यादव (32) और शिवम दुबे (27) की शानदार पारियों ने भारत को विजयी बनाया। टीम ने सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली और पाकिस्तान के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 8-1 कर लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 175 रन बनाए। जवाब में उतरी पाकिस्तान भारतीय गेंदबाज़ों के सामने पूरी तरह फेल रही और 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए केवल 114 रन पर ढेर हो गई। इस जीत के बीच, मैदान के बाहर खिलाड़ियों के बीच एक छोटी-सी घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

मैच खत्म होने के बाद कुलदीप यादव और हार्दिक पंड्या के बीच झड़प देखने को मिली। झड़प की शुरुआत पाकिस्तान की पारी के 18वें ओवर में हुई।

शाहीन अफरीदी पर हार्दिक पंड्या गेंदबाजी कर रहे थे, और ओवर की दूसरी गेंद पर कुलदीप यादव के पास आसान कैच आया, लेकिन वह पकड़ा नहीं गया। कैच छूटते ही गेंद बाउंड्री पार चली गई और छक्का लग गया।

AFP

इस गलती से हार्दिक पंड्या भड़के और मैच खत्म होने के बाद उन्होंने अपने गुस्से का इजहार कुलदीप यादव के साथ किया। विवाद बढ़ता देख रिंकू सिंह ने तुरंत बीच-बचाव किया और खिलाड़ियों के बीच स्थिति को शांत करने की कोशिश की।

Related Articles

Back to top button