Trending

टी20 वर्ल्ड कप : हेजलवुड आउट, ऑस्ट्रेलिया टीम में स्टीव स्मिथ की वापसी

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में एक बदलाव हुआ है। एक तेज गेंदबाज की जगह बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को टीम में शामिल किया गया है। इस बात की पुष्टि खुद आईसीसी ने की है। स्टीव स्मिथ को पेसर जोश हेजलवुड के इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।

आईसीसी की इवेंट टेक्निकल कमिटी ने स्टीव स्मिथ को हेजलवुड के इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर अप्रूव किया है। जोश हेजलवुड ऑस्ट्रेलिया की मुख्य टीम का हिस्सा थे, लेकिन वे फिट नहीं हुए हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है।

तेज गेंदबाज की जगह बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को टीम में शामिल करने की पीछे की वजह साफ है कि श्रीलंका में टीम टी20 विश्व कप 2026 के लीग फेज के मैच खेल रही है, जहां स्पिनर ऑस्ट्रेलिया की नाक में दम कर रहे हैं।

ऐसे में उनसे निपटने और टॉप ऑर्डर में एक अनुभवी बल्लेबाज को लेकर ऑस्ट्रेलिया की टीम एक अच्छी रणनीति अपना रही है। काफ इंजरी की वजह से जोश हेजलवुड अभी तक ऑस्ट्रेलिया के स्क्वॉड में शामिल नहीं हुए थे। उन्हें इंजरी से उबरने में थोड़ा समय लगेगा। टीम के मेडिकल स्टाफ ने कहा है कि वे समय पर फिट नहीं होंगे।

@ICC

टूर्नामेंट के ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया है। टीम के लिए समस्या पैदा हो गई है, क्योंकि जिम्बाब्वे से ऑस्ट्रेलिया को हार मिली थी और ऐसे में टीम के सुपर 8 में जाने की संभावना थोड़ी सी कम हो गई है, क्योंकि अब ऐसा है कि टीम बाकी के दो मैच जीत भी जाए तो भी अपने दम पर सुपर 8 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएगी।

उसे दूसरी टीमों के नतीजों और नेट रन रेट को भी देखना होगा। इस समय ऑस्ट्रेलिया का नेट रेट अच्छा तो है और प्लस में भी है, लेकिन शीर्ष पर बैठी श्रीलंका की टीम और दूसरे पायदान पर विराजमान जिम्बाब्वे का नेट रन रेट और भी अच्छा है।

Related Articles

Back to top button