Trending

ओम बिरला ने देशवासियों को ‘महाशिवरात्रि’ की दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने देशवासियों को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं दी। बिरला ने आज एक्स पर एक वीडियो संदेश में कहा, “मैं देशवासियों को ‘महाशिवरात्रि’ पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। यह आस्था, साधना और आत्मचिंतन का महान पर्व है। यह पर्व हमें भगवान शिव की अनंत करुणा, त्याग, संयम और संकल्प शक्ति का स्मरण कराती है।”

 

उन्होंने कहा कि भगवान शिव हमें सिखाते हैं कि विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखें, विष को भी अमृत में बदलने का साहस रखें और सत्य के मार्ग पर अडिग रहें। बिरला ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा आप सभी पर बनी रहे। आपका जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो।

Related Articles

Back to top button