Trending

धमेन्द्र, सुनील और रोमित के गोल से यूपी ने नेशनल हाकी में जीता कांस्य पदक

स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ और सैफई के खिलाड़ियों ने दागे गोल

लखनऊ। गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कालेज के गोलकीपर अमित पाल, धमेन्द्र पाल और गुलाम अली के अलावा सैफई स्पोर्ट्स कालेज के सुनील पाल और रोमित पाल का राची में आयोजित 69वीं स्कूल नेशनल अण्डर-17 बालक हाकी प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन रहा।

गोलकीपर अमित पाल ने उम्दा बचाव किये तबकि, धमेन्द्र पाल, गुलाम अली, सुनील पाल और रोमित पाल ने अपने आक्रामक खेल की बदौलत उत्तर प्रदेश को कांस्य पदक दिलाया।

69वीं स्कूल नेशनल अण्डर-17 बालक हाकी प्रतियोगिता

तीसरे स्थान के लिए खेले गये मैच में उत्तर प्रदेश और उड़ीसा ने एक दूसरे पर आक्रामक हमले किये। इस बीच उत्तर प्रदेश की ओर से गोलकीपर अमित पाल ने उम्दा बचाव करते हुए टीम को 3-1 गोल से जीत दिला दी।

उत्तर प्रदेश की ओर से स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ के अमित पाल और सैफई स्पोर्ट्स कालेज की ओर से सुनील पाल और रोमित पाल ने 1-1 गोल दागे।

स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ के कोच सोनकर ने बताया कि प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ और सैफई स्पोर्ट्स स्पोर्ट्स कालेज के खिलाड़ियों ने खिताब जीतने के लिए भरपूर संघर्ष किया। वहीं गोलकीपर अमित पाल ने उम्दा बचाव भी किये मगर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

धमेन्द्र सोनकर ने बताया कि तीसरे स्थान के मैच से पूर्व उत्तर प्रदेश टीम ने क्वार्टर फाइनल में पंजाब को 2-1 गोल से हरायाञ इस जीत में भी स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ और सैफई का योगदान रहा। जबकि सेमीफाइनल मैच में हरियाणा से कांटे के टक्कर में 1-0 से हार झेलनी पड़ी।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश टीम का प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा। प्रदेश को कांस्य पदक मिलने और स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ व सैफ ई के दमदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कालेज के प्राचार्य डॉ अतुल सिन्हा और कोच धमेन्द्र सोनकर ने बधाई दी।

Related Articles

Back to top button