भारत को बिली जीन किंग कप 2026 की मेजबानी, अप्रैल में दिल्ली में होंगे मुकाबले
अखिल भारतीय टेनिस संघ के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है कि भारत को बिली जीन किंग कप 2026 महिला टेनिस विश्व कप की मेजबानी सौंपी गई है। गुरुवार को इस बात की आधिकारिक पुष्टि एआईटीए ने की।
संघ के महासचिव अनिल धूपर ने जारी बयान में कहा कि भारत को गेनब्रिज एशिया/ओसियाना ग्रुप-1 प्रतियोगिता के तहत इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी का अवसर मिला है। टूर्नामेंट 7 से 11 अप्रैल के बीच दिल्ली लॉन टेनिस संघ परिसर के नए नवीनीकृत कोर्ट पर आयोजित किया जाएगा।
टूर्नामेंट राउंड-रोबिन प्रारूप में खेला जाएगा, जिसमें भाग लेने वाली टीमों के बीच मुकाबले होंगे और शीर्ष दो टीमें प्ले-ऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगी।

धूपर के अनुसार, मेजबान भारत के अलावा इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, मंगोलिया, न्यूजीलैंड और थाईलैंड की टीमें इन दो अहम स्थानों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।
— Indian Tennis Daily (ITD) (@IndTennisDaily) February 5, 2026



