Trending

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी शुरू, इंडिया ए का यूएसए से आज मुकाबला

भारत ए बनाम यूएसए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का वॉर्म अप मैच मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाना है। टूर्नामेंट का आगाज 7 फरवरी से होगा, इससे पहले सभी टीमों को कंडीशन में ढलने के लिए कुछ वॉर्म अप मैच मिलेंगे।

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया 4 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना वॉर्म-अप मैच खेलेगी। मगर दूसरी टीमों की तैयारियों के लिए इंडिया ए की टीम वॉर्म अप मैचों में हिस्सा ले रही है।

बीसीसीआई ने इंडिया ए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है, जिसके कप्तान आयुष बदोनी होंगे। वहीं तिलक वर्मा भी इस टीम का हिस्सा हैं। दोनों टीमों के बीच आज नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में वार्म- अप मैच खेला जाएगा। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर की जाएगी और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टेलीकास्ट इस मैच का लाइव टेलिकास्ट होगा।

साभार : गूगल

इंडिया ए स्क्वॉड: आयुष बडोनी (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, आशुतोष शर्मा, प्रियांश आर्य, एन जगदीसन, रियान पराग, मानव सुथार, अशोक शर्मा, उर्विल पटेल, गुरजपनीत सिंह, विपराज निगम, रवि बिश्नोई, खलील अहमद, मयंक यादव

यूएसए स्क्वॉड: मोनांक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह, एंड्रीज गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शयान जहांगीर, साईतेजा मुक्कामाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्थुश केंजिगे, शैडली वैन शाल्कविक, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजने

Related Articles

Back to top button