Trending

अफसरशाही में बड़े बदलाव के बाद आज कानून व्यवस्था पर अहम बैठक करेंगे मुख्यमंत्री योगी

राघवेन्द्र प्रताप सिंह/ लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार शाम को क़ानून व्यवस्था को लेकर बड़ी बैठक करेंगे । वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वह खाद उपलब्धता, बाढ़ की स्थिति, आईजीआरएस की करेंगे समीक्षा करेंगे। सूत्रों की माने तो ये अहम बैठक ऐसे समय में हो रही है जिसके कुछ दिन पहले ही बाराबंकी, गाजीपुर और बनारस में कानून व्यवस्था को लेकर काफ़ी सवाल उठे थे।

बताया जा रहा है कि यूपी के सभी वरिष्ठ अधिकारी कॉन्फ्रेंसिंग में जुड़ेंगे । विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिवों को इस बैठक को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं।

यूपी के सभी जिलों के आला अफसरों को निर्देश जारी किए गए हैं जिसमे प्रदेश भर के डीएम और कप्तान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जुड़ेंगे। प्रदेश भर के सभी पुलिस आयुक्त और मंडलायुक्त भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जुड़ेंगे।

सूत्रों के मुताबिक़ यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण और एडीजीएलओ अमिताभ यश, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद भी शामिल होंगे।

दरअसल क़ानून व्यवस्था को लेकर यह अहम बैठक शाम 7 बजे मुख्यमंत्री के सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी।प्रदेश के सभी एडीजी, आईजी और डीआईजी भी जुड़ेंगे।

इसके अलावा प्रदेश भर के सीएमओ और नगर आयुक्त, कृषि, सहकारिता, बाढ़, सिंचाई विभाग, पर्यटन , परिवहन समेत विभिन्न विभागों के जिलों के अफसर भी जुड़ेंगे।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों के भीतर बाराबंकी में एवीबीपी कार्यकर्त्वों की पिटाई, ग़ाज़ीपुर के नौनहारा थाने में पुलिस की कथित पिटाई से भाजपा कार्यकर्ता की मौत, वाराणसी में वकीलों और पुलिस के बीच झड़प के मामले सामने आए हैं। इन तीनों मामलों में सरकार को काफ़ी असहज स्थिति का सामना करना पड़ा था। इन घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने भी कड़ी कार्रवाई की थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक दिन पहले ही उत्तर प्रदेश की टॉप अफसरशाही में फेरबदल किया था। मुख्यमंत्री ने एक तरफ़ जहाँ राज्य के 10 जिलों के कप्तान बदल दिये थे वहीं मुख्य सचिव से लेकर तमाम बड़े आईएएस अधिकारियों के दायित्वों में भी बदलाव किया था। ऐसा माना जा रहा है कि इन बड़े बदलावों के बाद अब मुख्यमंत्री आज अफसरों की क्लास लेंगे।

Related Articles

Back to top button