शर्म आनी चाहिए भाई’, सलमान खान ने भारत-पाक तनाव के बीच की ऐसी हरकत, यूजर्स ने देशभक्त होने पर उठाए सवाल

Salman Khan On India And Pakistan Ceasefire: भारत-पाकिस्तान के बीच 10 मई की शाम में सीजफायर का ऐलान किया गया था, इसके बाद तमाम फिल्मी सितारों ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए इसका स्वागत किया था. वहीं बाॅलीवुड के भाईजान यानि कि सलमान खान ने भी कथित तौर पर एक पोस्ट शेयर इसपर रिएक्शन दिया, लेकिन कुछ वक्त के बाद ही एक्टर ने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी. सलमान खान की इस हरकत को देखकर अब लोग उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं.
सलमान ने सीजफायर पर किया था ये पोस्ट
सलमान खान के कथित ट्वीट का एक स्क्रीनशॉट इस वक्त इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने लिखा, ‘संघर्ष विराम के लिए भगवान का शुक्रिया.’ बाद में उन्होंने इसे डिलीट कर दिया तो इस पर उनकी खूब आलोचना हो रही है. एक यूजर ने सलमान खान को ट्रोल करते हुए लिखा कि ‘मैं पिछले 15 साल से सलमान का फैन था, लेकिन आज से मैं उनसे नफरत करने लगा हूं’, एक यूजर ने लिखा, ‘ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चुप रहने वाले ‘रीढ़विहीन’ सलमान खान ने युद्ध विराम पर ट्वीट किया और ट्वीट डिलीट कर दिया. शर्म आनी चाहिए भाई.’



