अहमदाबाद में ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ का आयोजन, खिलाड़ियों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ का 98वां संस्करण बाल दिवस 2026 के अवसर पर अहमदाबाद के वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया।

अहमदाबाद : भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ का 98वां संस्करण बाल दिवस 2026 के अवसर पर अहमदाबाद के वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया।
बाल दिवस विशेष संस्करण में साइकिलिंग, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को दिया गया बढ़ावा।
इस कार्यक्रम में साई नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, अहमदाबाद के वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और वुशु खेलों के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों के साथ कोच और स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य साइकिलिंग, फिटनेस, सामूहिक सहभागिता और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत ऊर्जावान जुंबा सत्र से हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस सत्र के माध्यम से शारीरिक गतिविधियों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और नियमित फिटनेस के महत्व का संदेश दिया गया।
डॉ. जयदीप सरकार, मुख्य कोच (वॉलीबॉल) ने साइकिल रैली को दिखाई हरी झंडी; बिभुभूषण बेहुरा, उप निदेशक एवं केंद्र प्रभारी, साई एनसीओई अहमदाबाद ने भी साइकिलिंग गतिविधि में लिया हिस्सा
साई एनसीओई अहमदाबाद के मुख्य कोच (वॉलीबॉल) डॉ. जयदीप सरकार ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
साई एनसीओई अहमदाबाद के उप निदेशक एवं केंद्र प्रभारी बिभुभूषण बेहुरा ने भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया और स्वयं साइकिल चलाकर प्रतिभागियों के साथ इस गतिविधि में शामिल हुए। उनकी सहभागिता ने स्वयं सक्रिय रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 अगस्त, 2019 को फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य नागरिकों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना और शारीरिक गतिविधियों को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना है।
फिट इंडिया – संडेज़ ऑन साइकिल के बारे में
केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया द्वारा दिसंबर 2024 में शुरू की गई फिट इंडिया – संडेज़ ऑन साइकिल पहल का आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, नवव्रति फाउंडेशन, फिटस्पायर, सेंटर फॉर इंटीग्रेटिव हेल्थ, माय भारत और अन्य सहयोगी संस्थाओं के साथ मिलकर किया जाता है।
यह साइकिलिंग पहल सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में एक साथ आयोजित की जाती है। इसके अंतर्गत साई के क्षेत्रीय केंद्रों, नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, साई ट्रेनिंग सेंटर, खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और खेलो इंडिया सेंटर भी शामिल हैं।
इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को साइकिलिंग और नियमित शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित करना तथा देशभर में फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है।
‘संडेज़ ऑन साइकिल’ जैसी पहलों के माध्यम से भारतीय खेल प्राधिकरण “फिटनेस का डोज़, आधा घंटा रोज़” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और फिट इंडिया तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
