द इंडियन व्यू

होबार्ट हरिकेन्स को लगा बड़ा झटका, बीबीएल के शेष मैचों से बाहर हुए नाथन एलिस

सिडनी : बिग बैश लीग (बीबीएल) 2025–26 के फाइनल चरण से पहले होबार्ट हरिकेन्स को करारा झटका लगा है। टीम के कप्तान और स्टार तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण टूर्नामेंट के शेष मुकाबलों से बाहर हो गए हैं।…

Ragwendra P Singh
January 23, 2026
2 min read
होबार्ट हरिकेन्स को लगा बड़ा झटका, बीबीएल के शेष मैचों से बाहर हुए नाथन एलिस

सिडनी : बिग बैश लीग (बीबीएल) 2025–26 के फाइनल चरण से पहले होबार्ट हरिकेन्स को करारा झटका लगा है। टीम के कप्तान और स्टार तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण टूर्नामेंट के शेष मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। इसके चलते वह सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ होने वाले चैलेंजर मैच में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

 

एलिस इससे पहले मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ बारिश से प्रभावित मुकाबले में भी नहीं खेल सके थे। हालांकि, वह चैलेंजर मैच के लिए सिडनी पहुंचे थे और हरिकेन्स की 14 सदस्यीय टीम में शामिल किए गए थे। उम्मीद थी कि वह अहम मुकाबले में वापसी करेंगे, लेकिन एससीजी में मैच शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। उनकी जगह बल्लेबाज चार्ली वाकिम को टीम में शामिल किया गया है।

 

होबार्ट हरिकेन्स ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा,“क्लब इस बात की पुष्टि करता है कि कप्तान नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण बीबीएल सीजन और बीबीएल 15 फाइनल्स के बाकी मुकाबलों से बाहर रहेंगे। एलिस, जो बुधवार रात खेले गए नॉकआउट मैच में भी नहीं खेल पाए थे, फाइनल्स के आखिरी दो मैचों में वापसी की कोशिश कर रहे थे, लेकिन दुर्भाग्यवश वह चोट से उबर नहीं सके।”

 

एलिस की गैरमौजूदगी में बेन मैकडरमॉट टीम की कमान संभालते रहेंगे। उन्होंने मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ मुकाबले में भी कप्तानी की थी। वहीं तेज गेंदबाज बिली स्टैनलेक के अंतिम एकादश में बने रहने की संभावना है।

 

इसके अलावा हरिकेन्स मैनेजमेंट क्रिस जॉर्डन की फिटनेस पर भी नजर बनाए हुए है। जॉर्डन ने नॉकआउट मैच में टखने की चोट और होबार्ट में खराब मौसम के कारण केवल बल्लेबाज के रूप में ही हिस्सा लिया था।

 

गौरतलब है कि नाथन एलिस ऑस्ट्रेलिया की टी20 वर्ल्ड कप टीम का भी हिस्सा हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उम्मीद जताई है कि वह मेगा इवेंट से पहले पूरी तरह फिट हो जाएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।