द इंडियन व्यू

हॉकी इंडिया ने की ‘8वें वार्षिक पुरस्कार 2025’ के लिए नामित खिलाड़ियों की घोषणा

नई दिल्ली : हॉकी इंडिया ने सोमवार को ‘8वें वार्षिक पुरस्कार 2025’ के लिए नामांकित खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। यह पुरस्कार समारोह 27 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होगा, जिसमें वर्ष 2025 के दौरान भारतीय हॉकी…

Ragwendra P Singh
March 23, 2026
3 min read
हॉकी इंडिया ने की ‘8वें वार्षिक पुरस्कार 2025’ के लिए नामित खिलाड़ियों की घोषणा

नई दिल्ली : हॉकी इंडिया ने सोमवार को ‘8वें वार्षिक पुरस्कार 2025’ के लिए नामांकित खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। यह पुरस्कार समारोह 27 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होगा, जिसमें वर्ष 2025 के दौरान भारतीय हॉकी में उत्कृष्ट प्रदर्शन और योगदान देने वाले खिलाड़ियों व अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।

 

इस समारोह के प्रमुख पुरस्कारों में ‘हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार’ शामिल है, जो पुरुष और महिला वर्ग के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को दिया जाएगा। इसके अलावा उभरती प्रतिभाओं को ‘हॉकी इंडिया जुगराज सिंह उभरते खिलाड़ी (पुरुष अंडर-21)’ और ‘हॉकी इंडिया असुंता लकड़ा उभरती खिलाड़ी (महिला अंडर-21)’ पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

 

विभिन्न पोजीशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘हॉकी इंडिया बलजीत सिंह वर्ष के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर’, ‘हॉकी इंडिया परगट सिंह वर्ष के सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर’, ‘हॉकी इंडिया अजीत पाल सिंह वर्ष के सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर’ और ‘हॉकी इंडिया धनराज पिल्लै वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड’ पुरस्कार भी दिए जाएंगे। इन आठ श्रेणियों में कुल 32 खिलाड़ियों को अंतिम सूची में शामिल किया गया है।

 

इसके अलावा समारोह में ‘हॉकी इंडिया अध्यक्ष उत्कृष्ट उपलब्धि पुरस्कार’, ‘जमन लाल शर्मा अमूल्य योगदान पुरस्कार’, अंपायर और तकनीकी अधिकारियों के लिए विशेष सम्मान, तथा सर्वश्रेष्ठ सदस्य इकाई पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

 

इस दौरान 2025 में एशिया कप राजगीर (बिहार) में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष टीम और एफआईएच हॉकी मेंस जूनियर वर्ल्ड कप तमिलनाडु में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय जूनियर पुरुष टीम को भी सम्मानित किया जाएगा। साथ ही 15वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सदस्य इकाइयों को भी मान्यता दी जाएगी।

 

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की ने कहा, “यह भारतीय हॉकी के लिए महत्वपूर्ण वर्ष है और ऐसे में पिछले वर्ष के बेहतरीन प्रदर्शन को पहचान देना जरूरी है। ये पुरस्कार खिलाड़ियों और अधिकारियों के समर्पण और उपलब्धियों को सम्मानित करते हैं।”

 

वहीं महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा, “ये पुरस्कार खिलाड़ियों, कोचों, अधिकारियों और सदस्य इकाइयों के सामूहिक प्रयासों को मान्यता देते हैं, जिन्होंने भारतीय हॉकी को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है।”

 

नामांकित खिलाड़ी इस प्रकार हैं:

 

वर्ष के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर (बलजीत सिंह पुरस्कार):

 

प्रिंस दीप सिंह, कृष्ण बहादुर पाठक, बिचु देवी खारीबाम, सूरज करकेरा

 

वर्ष के सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर (परगट सिंह पुरस्कार):

 

संजय, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, हरमनप्रीत सिंह।

 

वर्ष के सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर (अजीत पाल सिंह पुरस्कार):

 

हार्दिक सिंह, सुमित, राज कुमार पाल, नीलकांत शर्मा।

 

वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड (धनराज पिल्लै पुरस्कार):

 

सुखजीत सिंह, अभिषेक, नवनीत कौर, शिलानंद लकड़ा।

 

उभरती खिलाड़ी (महिला अंडर-21, असुंता लकड़ा पुरस्कार):

 

साक्षी राणा, ज्योति सिंह, सुनेलिता टोप्पो, कनिका सिवाच

 

उभरते खिलाड़ी (पुरुष अंडर-21, जुगराज सिंह पुरस्कार):

 

प्रिंस दीप सिंह, मनमीत सिंह, अनमोल एक्का, अर्शदीप सिंह।

 

वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी (बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार):

 

नवनीत कौर, सलीमा टेटे, लालरेमसियामी, सविता।

 

वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी (बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार):

 

हार्दिक सिंह, सुखजीत सिंह, संजय, अभिषेक**

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।