हैदराबाद में फर्नीचर दुकान में भीषण आग, महिला व दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत
हैदराबाद : तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के नामपल्ली स्टेशन रोड पर स्थित एक फर्नीचर की दुकान में आग लगने से महिला व दो बच्चों समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा हिंदी प्रचार सभा भवन के समीप साईं विश्वास चैंबर्स…

हैदराबाद : तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के नामपल्ली स्टेशन रोड पर स्थित एक फर्नीचर की दुकान में आग लगने से महिला व दो बच्चों समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा हिंदी प्रचार सभा भवन के समीप साईं विश्वास चैंबर्स की पांच मंजिला इमारत में हुआ, जहां ‘बच्चुस’ नामक फर्नीचर की दुकान संचालित होती है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार दोपहर बाद अचानक दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेज लपटों के साथ घना धुआं उठने लगा, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के बाद कई लोग इमारत के भीतर फंस गए थे। करीब 21 घंटे तक लगातार चले बचाव अभियान के बाद रविवार को अभियान समाप्त किया गया, लेकिन इस दौरान पांच फंसे हुए लोगों को बचाया नहीं जा सका।
रविवार सुबह इमारत के सेलर से पांच शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान दो बच्चों प्रणीत और अखिल, एक महिला बीबी तथा दो अन्य इम्तियाज और हबीब के रूप में हुई है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण दुर्घटनावश बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। बताया गया है कि शुक्रवार रात एक कंटेनर के जरिए चीन से बड़ी मात्रा में फर्नीचर आया था, जिसे इमारत के दो सेलरों में उतारा गया था। दुकान में लगभग 22 कर्मचारी कार्यरत थे।
फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच में जुटे हैं। प्रशासन ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।-----------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
