'है जवानी तो इश्क...' की रिलीज डेट फिर बदलेगी
अभिनेता वरुण धवन की आगामी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है', की रिलीज डेट को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। हाल ही में फिल्म की रिलीज 12 जून तय की गई थी, लेकिन अब इसे तय तारीख से पहले रिलीज करने की योजना बनाई जा रही…

अभिनेता वरुण धवन की आगामी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है', की रिलीज डेट को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। हाल ही में फिल्म की रिलीज 12 जून तय की गई थी, लेकिन अब इसे तय तारीख से पहले रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माता फिल्म को 22 मई को सिनेमाघरों में उतारने पर विचार कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि फिल्म लगभग तैयार है और मई के दूसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर प्रतिस्पर्धा कम रहने के कारण यह समय अनुकूल माना जा रहा है। साथ ही गर्मियों की छुट्टियों का फायदा उठाने की भी योजना है।
डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण रमेश तौरानी कर रहे हैं। इससे पहले फिल्म को 5 जून को रिलीज किया जाना था, लेकिन यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के साथ टकराव से बचने के लिए तारीख में बदलाव किया गया था। निर्माताओं की ओर से नई रिलीज डेट को लेकर जल्द आधिकारिक घोषणा किए जाने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
