हिमाचल में त्रियुण्ड ट्रैकिंग स्थल से लापता इजरायली पर्यटक का किया रेस्क्यू
धर्मशाला : धर्मशाला के ट्रैकिंग स्थल त्रियुंड से लापता इजरायली नागरिक सैमुअल वेंगरिनोविच को एक सप्ताह बाद रविवार को थाथरी क्षेत्र में ढूंढ लिया गया है। राहत की खबर यह है कि वह पूरी तरह से सुरक्षित है। बीते एक सप्ताह से…

धर्मशाला : धर्मशाला के ट्रैकिंग स्थल त्रियुंड से लापता इजरायली नागरिक सैमुअल वेंगरिनोविच को एक सप्ताह बाद रविवार को थाथरी क्षेत्र में ढूंढ लिया गया है। राहत की खबर यह है कि वह पूरी तरह से सुरक्षित है। बीते एक सप्ताह से लापता सैमुअल रविवार को थाथरी में लोगों ने जंगल में एक झाड़ी के नीचे बैठा हुआ देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने रेस्क्यू टीम के साथ सैमुअल का रेस्क्यू किया। सैमुअल को प्राथमिक उपचार के लिए स्ट्रेचर के माध्यम से टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। उसकी हालत ठीक है, हालांकि शरीर में काफी थकावट और कमजोरी है। चिकित्सक उसकी जांच कर रहे हैं।
इजरायली नागरिक सैमुअल वेंगरिनोविच स्वतंत्र यात्री के रूप में 6 जून को त्रियुंड ट्रैक पर गया था। इसके बाद उसका किसी से संपर्क नहीं हुआ। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके मित्र एडिब्लम द्वारा मैक्लोडगंज पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद यह मामला अंतरराष्ट्रीय टूरिस्ट सुरक्षा का बन गया और पुलिस ने खोजबीन शुरु कर दी। जंगलों, पहाड़ियों और ट्रैकिंग ट्रेल्स में उसकी तलाश की जा रही थी। रेस्क्यू टीमें उक्त पर्यटक को त्रियुण्ड के उपरी क्षेत्र इंद्रहार पास और साथ लगते क्षेत्रों में ढूंढती रही लेकिन यह दूसरी और थाथरी ट्रैकिंग रूट की तरफ आ गया था।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, सैमुअल की हालत काफी कमजोर है, उसे भूख और थकावट के कारण अत्यधिक कमजोरी का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उसकी देखरेख कर रही है। प्रारंभिक जांच में किसी तरह की गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई है।
एसएसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने पुष्टि की है कि यह वही विदेशी नागरिक है जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 6 जून को मैक्लोडगंज पुलिस थाना में दर्ज हुई थी। इजरायली दूतावास के साथ ही सैमुअल के परिजनों को इस संबंध में सूचना भेज दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
