हिमाचल प्रदेश के मंडी में एचआरटीसी बस खेतों में गिरी, एक की मौत, कई घायल
शिमला : मंडी जिला के सरकाघाट उपमंडल में मसेरन के पास तरांगला में गुरुवार सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में जा गिरी। इसमें एक यात्री की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हैं।…

शिमला : मंडी जिला के सरकाघाट उपमंडल में मसेरन के पास तरांगला में गुरुवार सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में जा गिरी। इसमें एक यात्री की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में करीब 20 से 25 सवारियां मौजूद थीं।सरकाघाट पुलिस थाना की टीम और सरकाघाट डीएसपी संजीव गौतम मौके पर पहुंचे हैं। वहीं, स्थानीय ग्रामीण भी बचाव कार्य में सक्रिय रूप से जुट गए। एम्बुलेंस की मदद से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया गया है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। डीएसपी ने बताया कि हादसे में एक 16 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। इसके अलावा दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा सुबह के समय हुआ, जब बस सवारियां लेकर सरकाघाट की ओर आ रही थी। बस के खेतों में गिरने के बाद उसमें सवार लोग इधर-उधर गिर गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और प्रशासन को सूचित किया।
प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसे की सही वजह बस की तकनीकी खराबी थी या चालक से जुड़ी कोई चूक, यह विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस हादसे से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
