द इंडियन व्यू

हिन्दुत्व के लिए काम करता रहूंगा- राजा सिंह

हैदराबाद : गोशामहल से विधायक टी. राजा सिंह ने पार्टी से इस्तीफा स्वीकार होने के बाद अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि वह अपनी आखिरी सांस तक हिंदुत्व के लिए काम करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार सुबह…

Ragwendra P Singh
July 11, 2025
1 min read
हिन्दुत्व के लिए काम करता रहूंगा- राजा सिंह

हैदराबाद : गोशामहल से विधायक टी. राजा सिंह ने पार्टी से इस्तीफा स्वीकार होने के बाद अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि वह अपनी आखिरी सांस तक हिंदुत्व के लिए काम करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार सुबह उनका स्वीकार कर लिया था।

इसके बाद राजा सिंह ने 'X' पर पोस्ट, "मैं ठीक 11 साल पहले हिंदुत्व की विचारधारा के साथ देश और लोगों की सेवा करने के उद्देश्य से भाजपा में शामिल हुआ था। पार्टी ने मुझ पर भरोसा किया और मुझे तेलंगाना विधानसभा चुनाव में लगातार तीन बार गोशामहल विधायक का टिकट दिया। पार्टी के राज्य और राष्ट्रीय नेतृत्व का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। मेरा इस्तीफा आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्वीकार कर लिया। मैं शायद आलाकमान तक उन लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं का दर्द नहीं पहुँचा पाया, जो तेलंगाना में भाजपा सरकार बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।’’ उन्होंने आगे लिखा कि मैंने किसी पद, सत्ता या निजी फायदे के लिए इस्तीफ़ा नहीं दिया। मेरा जन्म हिंदुत्व के लिए हुआ है… मैं अपनी आखिरी साँस तक इसके लिए काम करूँगा ।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।