द इंडियन व्यू

हार्दिक व अग्रिम ने मेजबान उत्तर प्रदेश के लिए जीते स्वर्ण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हार्दिक व अग्रिम ने सातवीं नेशनल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप -2025 में फ्रेशर ग्रुप के मुकाबलो में स्वर्णिम सफलता हासिल की। सातवीं नेशनल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप -2025 ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया…

Ragwendra P Singh
January 17, 2025
2 min read
हार्दिक व अग्रिम ने मेजबान उत्तर प्रदेश के लिए जीते स्वर्ण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हार्दिक व अग्रिम ने सातवीं नेशनल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप -2025 में फ्रेशर ग्रुप के मुकाबलो में स्वर्णिम सफलता हासिल की।

सातवीं नेशनल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप -2025    

ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा मिनी इंडोर स्टेडियम, राजाजीपुरम में आयोजित इस चैंपियनशिप में मणिपुर ने भी दो स्वर्ण पदक जीते जबकि राजस्थान व हरियाणा को एक-एक स्वर्ण पदक मिले।

चैंपियनशिप में शुक्रवार को फ्रेशर सब जूनियर बालक अंडर-25 किग्रा में उत्तर प्रदेश के हार्दिक सिंह ने स्वर्ण व उत्तर प्रदेश के ही त्रिशिर पाण्डेय ने रजत पदक जीता। उत्तर प्रदेश के ही देवांश पाल व पंजाब के लवप्रीत सिंह को कांस्य पदक मिले। फ्रेशर सब जूनियर बालक अंडर-41 किग्रा वर्ग में राजस्थान के ऐश्वर्य शर्मा ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश के प्रत्यूष प्रताप सिंह ने रजत व उत्तर प्रदेश केही आरव गुप्ता ने कांस्य पदक जीते।

फ्रेशर सब जूनियर बालक अंडर-27 किग्रा वर्ग में हरियाणा के गीतेश ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश के अनमोल वर्मा ने रजत जबकि उत्तर प्रदेश के दर्श जायसवाल व राजस्थान के अभि ने कांस्य पदक जीते। फ्रेशर कैडेट ब्वायज अंडर-50 किग्रा वर्ग में मणिपुर के फ़िरेम्बम मालेंगनबा ने स्वर्ण व उत्तर प्रदेश के आयुष पाल ने रजत पदक जीते। पंजाब के अभिजोत सिंह व अक्षदीप सिंह को कांस्य पदक मिले।

फ्रेशर कैडेट 50 किग्रा से अधिक वर्ग में मणिपुर के हेइस्नम अर्केलिश जी ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश के दीपांशु गौतम ने रजत व उत्तर प्रदेश के ही अंश सैनी ने कांस्य पदक जीते। फ्रेशर कैडेट बालिका अंडर-45 किग्रा में उत्तर प्रदेश की अग्रिम ने स्वर्ण, काजल ने रजत व मनमीत कौर ने कांस्य पदक जीते। फ्रेशर सब जूनियर बालक अंडर-25 किग्रा में मणिपुर के चुमथांगनबा ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश के गिरिधर त्रिपाठी ने रजत व उत्तर प्रदेश के ही ज्ञानव सोनकर ने कांस्य पदक जीते।

उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव राजकुमार ने बताया कि चैंपियनशिप में आज ऑफिशियल ग्रुप में पूमसे के प्रारंभिक दौर के मुकाबले खेले गए। दूसरी ओर ऑफिशियल ग्रुप (अनुभवी खिलाड़ियों) के क्योरगी के मुकाबलों की शुरुआत शनिवार 18 जनवरी 2025 को होगी। चैंपियनशिप का औपचारिक उद्घाटन शनिवार शाम 4 बजे मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के करकमलों द्वारा किया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।