द इंडियन व्यू

हारिस रऊफ पर आईसीसी का जुर्माना, पीसीबी ने खुद उठाई आर्थिक जिम्मेदारी

आईसीसी ने पाक तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर 21 सितंबर को हुए भारत बनाम पाकिस्तान सुपर-4 मैच में भारतीय खिलाड़ियों के साथ गाली गलोज और बाउंड्री पर आपत्तिजनक इशारे करने के चलते 30 प्रतिशत मैच फीस लगाने का फैसला किया है। Getty…

Ragwendra P Singh
September 27, 2025
2 min read
हारिस रऊफ पर आईसीसी का जुर्माना, पीसीबी ने खुद उठाई आर्थिक जिम्मेदारी

आईसीसी ने पाक तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर 21 सितंबर को हुए भारत बनाम पाकिस्तान सुपर-4 मैच में भारतीय खिलाड़ियों के साथ गाली गलोज और बाउंड्री पर आपत्तिजनक इशारे करने के चलते 30 प्रतिशत मैच फीस लगाने का फैसला किया है।

Getty Images

अब रऊफ को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का सपोर्ट मिलता दिख रहा है। पाकिस्तान मीडिया के अनुसार पीसीबी के चीफ मोहसिन नकवी ने निजी तौर पर हारिस रऊफ का जुर्माना खुद भरने का फैसला किया है।

बता दें, भारत एशिया कप में 2 बार पाकिस्तान को धूल चटा चुका है। दोनों टीमें 41 साल के इतिहास में एक साथ पहली बार एशिया कप के फाइनल में पहुंची है।

28 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा "अभद्र भाषा" का इस्तेमाल करने के लिए मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाए जाने के बाद, हारिस रऊफ का जुर्माना खुद भरने का फैसला किया है।

सूत्रों के अनुसार, आईसीसी ने पाकिस्तानी गेंदबाज रऊफ पर जुर्माना लगाया है, जबकि सलामी बल्लेबाज साहिबज़ादा फरहान को मौजूदा एशिया कप में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ सुपर-4 मैच के दौरान उनके विवादास्पद जश्न मनाने के तरीके के लिए चेतावनी दी गई है।

इस घटनाक्रम के बाद, सूत्रों ने शुक्रवार को खुलासा किया कि पीसीबी अध्यक्ष जुर्माने की राशि खुद भरेंगे। बता दें, बीसीसीआई आईसीसी और मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट के समक्ष पाकिस्तानी क्रिकेटरों साहिबजादा फरहान और हारिस रऊफ के खिलाफ उनके अनुचित कार्यों के लिए आधिकारिक तौर पर शिकायत दर्ज कराई थी।

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर भी मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगने की खबर है। बीसीसीआई इसको लेकर अपील करेगा। 14 सितंबर को हुए मैच के बाद सूर्या ने पहलगाम हमले पर टिप्पणी की थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।