हार के साथ बाहर होने की कगार पर मैनचेस्टर सिटी, रियाल मैड्रिड की जीत
मैनचेस्टर सिटी बुधवार को पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) से मिली हार के बाद चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर आ गया लेकिन रियाल मैड्रिड पर साल्ज़बर्ग को हराने के बाद अब ऐसा कोई खतरा नहीं है। पीएसजी ने…

मैनचेस्टर सिटी बुधवार को पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) से मिली हार के बाद चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर आ गया लेकिन रियाल मैड्रिड पर साल्ज़बर्ग को हराने के बाद अब ऐसा कोई खतरा नहीं है। पीएसजी ने पेरिस में खेले गए मैच में मैनचेस्टर सिटी को 4-2 से हराया। इस जीत के बावजूद पीएसजी पर बाहर होने का खतरा बना है।

इस टूर्नामेंट में 36 टीम खेल रही हैं जिनमें से 24 टीम ही अगले दौर में प्रवेश करेंगी। मैनचेस्टर सिटी अभी 25वें जबकि पीएसजी 22वें स्थान पर है। मैनचेस्टर सिटी को नॉकआउट प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अपने अगले मैच में क्लब ब्रुग को हर हाल में हराना होगा।
पीएसजी को भी अगले दौर के मैच में 24वें स्थान पर काबिज स्टटगार्ट पर जीत हासिल करने की जरूरत पड़ेगी। इस बीच पिछले सत्र में रिकॉर्ड 15वां यूरोपीय खिताब जीतने वाले रियाल मैड्रिड ने नॉकआउट चरण में अपनी जगह सुरक्षित कर ली है। बुधवार को खेले गए मैच से पहले रियाल मैड्रिड 22वें स्थान पर था लेकिन साल्ज़बर्ग को 5-1 से हराकर वह 16वें स्थान पर आ गया।
आर्सेनल और इंटर मिलन अपने-अपने मैच जीतकर क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। लिवरपूल और बार्सिलोना पहले दो स्थान पर हैं। आर्सेनल ने डिनामो ज़ाग्रेब को 3-0 से और इंटर ने स्पार्टा प्राग को 1-0 हराया। इससे दोनों के 16 अंक हो गए, जो नौवें स्थान पर मौजूद एस्टन विला से तीन अंक आगे है।
एसी मिलान ने एक अन्य मैच में गिरोना को 1-0 से हराया, जिससे वह छठे स्थान पर आ गया है लेकिन बायर्न म्यूनिख को फेयेनोर्ड से 3-0 से हार का सामना करना पड़ा जिससे वह 15वें स्थान पर आ गया।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
