द इंडियन व्यू

हार के साथ आर्यना सबालेंका बाहर, क्वार्टर फाइनल में इगा स्वियातेक की एंट्री

विश्व की नंबर एक खिलाड़ी आर्यना सबालेंका दुबई टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गई है लेकिन दूसरी वरीयता प्राप्त इगा स्वियातेक क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रही। साभार : गूगल डेनमार्क की क्लारा टौसन ने सबालेंका को 6-3,…

Ragwendra P Singh
February 20, 2025
1 min read
हार के साथ आर्यना सबालेंका बाहर, क्वार्टर फाइनल में इगा स्वियातेक की एंट्री

विश्व की नंबर एक खिलाड़ी आर्यना सबालेंका दुबई टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गई है लेकिन दूसरी वरीयता प्राप्त इगा स्वियातेक क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रही।

साभार : गूगल

डेनमार्क की क्लारा टौसन ने सबालेंका को 6-3, 6-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, जहां उनका सामना लिंडा नोस्कोवा से होगा। चेक गणराज्य की खिलाड़ी ने पांचवीं वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला को 6-3, 7-6 (8) से हराया।

स्वियातेक ने दयाना यास्त्रेम्स्का को 7-5, 6-0 से हराया। उनका अगला मुकाबला मीरा एंड्रीवा से होगा, जिन्होंने पीटन स्टर्न को 6-1, 6-1 से हराया। मौजूदा चैंपियन जैस्मीन पाओलिनी को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें सोफिया केनिन ने 6-4, 6-0 से हराया।

क्वार्टर फाइनल में केनिन का मुकाबला छठी वरीयता प्राप्त एलेना रयबाकिना से होगा। रयबाकिना ने नौवीं वरीयता प्राप्त पाउला बडोसा को 4-6, 7-6 (8), 7-6 (2) से हराया। सोराना क्रिस्टिया ने एम्मा नवारो को 7-6 (5), 3-6, 7-5 से हराया। रोमानिया की खिलाड़ी का अगला मुकाबला कैरोलिना मुचोवा से होगा, जिन्होंने पहले मेकार्टनी केसलर को 6-3, 1-6, 7-6 (5) से हराया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।