हाईवे पर भीषण हादसा: अहमदाबाद के एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
अहमदाबाद : उत्तर गुजरात में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार तड़के उंझा-मेहसाणा हाईवे पर उनावा गांव के पास होटल कॉमफी के सामने एक सड़क दुर्घटना में अहमदाबाद के एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत…

अहमदाबाद : उत्तर गुजरात में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार तड़के उंझा-मेहसाणा हाईवे पर उनावा गांव के पास होटल कॉमफी के सामने एक सड़क दुर्घटना में अहमदाबाद के एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार कुमावत परिवार राजस्थान में एक विवाह समारोह में शामिल होकर इको कार से अहमदाबाद लौट रहा था। इसी दौरान उनावा के पास चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार तेज रफ्तार में डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
इस हादसे में दो पुरुष, एक महिला और एक मासूम बच्चे सहित कुल चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान रामलाल लखाजी कुमावत, कोमल मदनलाल कुमावत, कैलाशभाई रामलाल कुमावत और एक बच्चे के रूप में हुई है। वहीं, कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही उनावा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
